Click Here to Install Silverlight*
United StatesChange|All Microsoft Sites
Microsoft
Search Microsoft.com for:

Microsoft Online Privacy Notice Highlights


( अगस्त 2011 को अंतिम बार अद्यतित)


Trust-e Verified
विषय क्षेत्र

यह सूचना पूर्ण Microsoft ऑनलाइन गोपनीयता कथन के मुख्‍य अंश बताती है. यह सूचना और पूर्ण गोपनीयता कथन उन Microsoft वेब साइट्स और सेवाओं पर लागू होते हैं जो इस सूचना को प्रदर्शित करते हैं या उससे लिंक करते हैं.


व्‍यक्तिगत जानकारी

अतिरिक्त विवरण

जब आप कुछ Microsoft सेवाओं के लिए पंजीकरण करते हैं, तो हम आपसे व्यक्तिगत जानकारी देने के लिए कहेंगे.

जो जानकारी हम एकत्रित करते हैं वह अन्य Microsoft सेवाओं तथा अन्य कंपनियों से प्राप्त‍ जानकारी के साथ संयोजित की जा सकती है.

हम अपनी साइट्स और सेवाओं के साथ आपकी अंत:कियाओं का ट्रैक रखने हेतु कुकीज़ तथा अन्य तकनीकों का उपयोग करते हैं, ताकि आपको एक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें.

आपके विकल्‍प

अतिरिक्त विवरण

आप आपको प्राप्त ई-मेल में दिए गए निर्देशों का अनुसरण करके किसी Microsoft साइट या सेवा से प्रचार-प्रसार वाली ई-मेलों के प्रेषण को रोक सकते हैं.

हमारे आपसे ई-मेल, टेलीफ़ोन और पोस्‍टल मेल द्वारा संचार के विषय में प्रोएक्टिव पसंद बनाने हेतु, पूर्ण गोपनीयता कथन की संचार प्राथमिकताएँ में सूचीबद्ध निर्देशों का पालन करें.

व्यक्तिगत विज्ञापनों का प्रदर्शन न करना चुनने हेतु, पूर्ण गोपनीयता कथन के विज्ञापनों का प्रदर्शन अनुभाग में जाएँ.

अपनी व्‍यक्तिगत जानकारी को देखने व संपादित करने हेतु, पूर्ण गोपनीयता कथन के पहुँच अनुभाग में जाएँ.


जानकारी के उपयोग

अतिरिक्त विवरण

हम एकत्रित की गई जानकारी का उपयोग आपके द्वारा अनुरोधित सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु करते हैं. हमारी सेवाओं में व्यक्तिगत सामग्री और विज्ञापनों का प्रदर्शन शामिल हो सकता है.

हम Microsoft और उसके सहयोगियों द्वारा दिए जाने वाले अन्य उत्पादों और सेवाओं के विषय में आपको सूचना देने तथा Microsoft सेवाओं से संबंधित उपयुक्त सर्वेक्षण आमंत्रणों को भेजने हेतु आपकी जानकारी का उपयोग करते हैं.

हम तृतीय पक्षों को अपनी ग्राहक सूचियाँ बेचने, किराए या लीज़ पर देने का कार्य नहीं करते. हमारी सेवाएँ उपलब्ध कराने में सहायता हेतु, हम समय-समय पर हमारी ओर से कार्य करने वाली अन्य कंपनियों को जानकारी प्रदान करते रहते हैं.

महत्‍वपूर्ण जानकारी

पूर्ण Microsoft ऑनलाइन गोपनीयता कथन में विशिष्ट Microsoft साइट्स या सेवाओं के बारे में पूरक जानकारी की लिंक्स उपलब्ध हैं.

अधिकांश Microsoft साइट्स और सेवाओं में साइन इन करने हेतु उपयोग किए जाने वाले साइन इन क्रेडेंशियल्स (ई-मेल पता व पासवर्ड) Microsoft account का भाग हैं.

आपके व्यक्तिगत कंप्यूटर, व्यक्तिगत जानकारी तथा आपके परिवार की ऑनलाइन सुरक्षा में सहायता के विषय पर अधिक जानकारी हेतु हमारे ऑनलाइन सुरक्षा स्रोत देखें.

Microsoft TRUSTe गोपनीयता सील प्रोग्राम का सदस्‍य है.


हमसे संपर्क करने के तरीके

हमारे गोपनीयता कार्यों के विषय में अधिक जानकारी हेतु, पूर्ण Microsoft ऑनलाइन गोपनीयता कथन पर जाएँ.

यदि आपका कोई तकनीकी या सामान्‍य सहायता प्रश्न है, तो कृपया Microsoft सहायता प्रस्‍तावों के विषय में अधिक जानने हेतु http://support.microsoft.com/ देखें.

यदि आपको संदेह है कि आपका Hotmail/Live खाता हैक किया गया है या उस पर कब्जा किया गया है, तो कृपया Live सहायता पर जाएँ.

यदि आपके पास कोई Hotmail/Live पासवर्ड संबंधी प्रश्न है, तो कृपया Live सहायता पर जाएँ.

सामान्य Microsoft गोपनीयता समस्याओं हेतु, कृपया हमारे वेब फ़ार्म का उपयोग कर हमसे संपर्क करें.


एंटी-स्पैम नीति

Top of pageTop of page

© 2013 Microsoft Corporation. All rights reserved. Contact Us |Terms of Use |Trademarks |Privacy Statement